ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत आफ पोस्ट चांडिल के अधिकारियों व कर्मियों ने नाबालिग को चाइल्ड लाइन को सौंपा
नीमडीह : ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत दो नाबालिग लड़का व लड़की को एएसआई मनोज कुमार ने आरपीएफ पोस्ट सीएनआई के पीएफ ड्यूटी स्टाफ के साथ मिलकर 10 जनवरी को चांडिल स्टेशन पर बचाया। इस संबंध में बताया गया कि जब शिफ्ट ड्यूटी ऑफिसर एएसआई मनोज कुमार पीएफ स्टाफ के साथ स्टेशन परिसर की रूटिंग चेकिंग कर रहे थे, लगभग रात नौ बजे उन्होंने देखा कि एक नाबालिग लड़का एक नाबालिग लड़की के साथ नीमडीह की तरफ पीएफ नंबर 02 के अंतिम छोर पर कंक्रीट की बेंच पर बैठा था। पूछे जाने पर उपरोक्त लड़के और लड़की ने अपना परिचय व पूरा पता बताया। पूछताछ करने पर पता चला कि वे अपने माता-पिता को बिना कोई सूचना दिए अपने घर से भाग गए हैं और स्पष्ट रूप से यह नहीं बता पा रहे हैं कि वे कहां जा रहे थे। इसके बाद दोनों को आरपीएफ पोस्ट चांडिल लाया गया। जहां उन्हें मैत्रीपूर्ण वातावरण में सुरक्षित रखने के लिए हर संभव व्यवस्था की गई और उनके माता-पिता को उनके द्वारा दिए गए मोबाइल नंबरों पर सूचित किया गया। आगे की कार्रवाई के लिए डीसीपीओ सरायकेला खरसावां को सूचित किया गया। 11 जनवरी को चाइल्ड लाइन सरायकेला के डीसीपीओ महिला कर्मचारियों के साथ पोस्ट पहुंचे। दोनों नाबालिक लड़के और लड़की सौंप दिया गया।






