रांची DC ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, ‘अबुआ साथी’ के जरिये जन शिकायत की होगी सुनवाई

रांची DC ने जारी किया व्हाट्सएप नंबर, ‘अबुआ साथी’ के जरिये जन शिकायत की होगी सुनवाई

रांची : रांची डीसी ने सोशल मिडिया पर पोस्ट जारी कर आम जनों की समस्या की समाधान के लिए नई पहल शुरू की है। अब जिले के निवासी अपनी शिकायतें और समस्याएं सीधे व्हाट्सएप के माध्यम से दर्ज करवा सकते हैं। जिला प्रशासन ने जन शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर ‘9430328080’ जारी किया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्याओं को “अबुआ साथी” के तहत भेज सकते हैं। इस नई व्यवस्था से प्रशासन को शिकायतों के समाधान में तेजी लाने में मदद मिलेगी और नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिलेगा। यह पहल प्रशासन की जनता से जुड़ाव बढ़ाने और उनकी समस्याओं को सुलझाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिला प्रशासन ने बताया कि व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें भेजने वाले नागरिकों अपनी समस्याओं का पूरा विवरण भेज सकते हैं। इसके साथ ही नाम और संपर्क जानकारी भी भेजें ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का उद्देश्य शिकायतों के निवारण में पारदर्शिता लाना और नागरिकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। रांची जिला प्रशासन की इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान जल्द और प्रभावी तरीके से मिल सकेगा।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।