जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर में टूसु मेला के आयोजन में शामिल होने के क्रम में दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में पहुँचें।

जमशेदपुर : झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का आगमन जमशेदपुर में टूसु मेला के आयोजन में शामिल होने के क्रम में दोपहर 2:00 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में पहुँचें। जहाँ जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने प्रदेश अध्यक्ष का आगवानी कर कांग्रेस पदाधिकारी के साथ स्वागत किया।
सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष ने प्रोटोकॉल के तहत शाॅल एवं बुके प्रदान कर प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का स्वागत किया।
प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित पदाधिकारी को संबोधित करते हुए मार्ग दर्शन दिया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित बेलगाम अधिवेशन में जय गाँधी, जय भीम, जय संविधान कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड स्तर पर पदयात्रा एवं मार्च निकाल कर क्रमवार 26 जनवरी तक आयोजित करना है। जिसमें सभी कांग्रेस नेतागण और कार्यकर्त्ताओं को शामिल होना अनिवार्य है।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, राकेश कुमार तिवारी, अजय सिंह, खगेनचन्द्र महतो, सामंता कुमार, एल बी सिंह, प्रिंस सिंह, सतीश पाल मुंजनी, शफीअहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, शशी कुमार सिन्हा, संजय सिंह आजाद, अरूण कुमार सिंह, रजनीश सिंह, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, अन्तलाल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, हरिहर प्रसाद, अतुल गुप्ता, राजा ओझा, मो नौशाद, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सतीश कुमार, संध्या ठाकुर, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, सुशील घोष, निखिल कुमार, कुमार गौरव, अजय शर्मा, मुन्ना सिंह, शहजाद खान, नवीन मिश्र, मो सलीम मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।