झारखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जानिए आज मौसम का हाल

झारखंड में ठंड और कोहरे का डबल अटैक, जानिए आज मौसम का हाल

रांची : झारखंड में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। खासकर सुबह के समय कोहरा और कनकनी का सामना करना पड़ रहा है। इस मौसम में तापमान में गिरावट आने से शीतलहर का प्रभाव भी बढ़ने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले एक सप्ताह में राज्य के तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। बता दें कि झारखंड के सभी जिलों में औसतन न्यूनतम तापमान 13.06 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.61 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके साथ ही आस्मान में बादल छाए रहने की संभावना भी जताई जा रही है। आने वाले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकता है।

राज्य में ठंड के प्रभाव से लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। शीतलहर के बढ़ने से विभिन्न इलाकों में ठंडी हवा का असर दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत है। खासकर वाहन चालकों को सुबह और शाम के समय में कोहरे के कारण सर्तक रहने की सलाह दी जा रही है। मौसम विभाग ने इसे लेकर कई जिलों में अलर्ट जारी किया है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

नई दिल्ली। झारखंड की राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क अवसंरचना परियोजनाओं को गति देने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।