आज दिनांक 04.01.2025 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, कोल्हान, क्षेत्र चाईबासा महोदय के द्वारा SSP, SP City एवं SP Rural की उपस्थिति में वर्ष 2024 में घटित सभी आर्म्स एक्ट, एवं फायरिंग से संबंधित कांडों की समीक्षा कांड के अनुसंधानकर्ता, थाना प्रभारी, अंचल निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक के साथ किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि फायरिंग से संबंधित सभी कांडों का उद्भेदन जमशेदपुर पुलिस के द्वारा काफी तीव्र गति से किया गया है , परन्तु अब फायरिंग की घटना होने से पूर्व निरोधात्मक करवाई करते हुए इसे रोकने की आवश्यकता है।इसके लिए पूर्व के आपराधिक इतिहास वाले आदतन अपराधियों के विरुद्ध CCA/ निगरानी प्रस्ताव/ थाना हाजिरी की करवाई करने का निर्देश दिया गया साथ ही फरार अपराधियों के संपति की कुर्की करने हेतु निर्देशित किया गया।






