पूर्व वायु सैनिक संजीव सिंह पंचतत्व में विलीन.. पूर्व सैनिकों ने दी अंतिम विदाई
पूर्व वायु सैनिक ऑनरी फ्लाइंग ऑफिसर राम नरेश सिंह के बड़े पुत्र जूनियर वारंट ऑफिसर संजीव सिंह जो भारतीय वायु सेवा में 20 साल सेवा देने के उपरांत जून 2021 में सेवानिवृत हुए थे जमशेदपुर के बारीडीह नगर के शांति नगर में उनका निवास स्थान था। लिवर में आयी समस्या के इलाज के लिए पिछले महीना पहले बैंगलोर गए थे। अस्पताल में ही कल दिनांक 30 दिसंबर 2024 को निधन उनका हो गया। इसकी जानकारी ई सी एच एस पॉलीक्लिनिक के पूर्व ऑफिसर इंचार्ज कर्नल राजन एस अय्यर के द्वारा पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह को प्राप्त हुआ। उसके बाद से ही संगठन के प्रतिनिधि उनके पिताजी के संपर्क में रहते हुए बेंगलुरु से उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची और रांची से उनके आवास तक लाने में मार्गदर्शन किये। समाजसेवी शिव शंकर सिंह के द्वारा उपलब्ध कराए गए मोक्ष वाहन से परिवार एवं पूर्व सैनिकों की उपस्थिति में उनका अंतिम सम्मान यात्रा भुइयांडीह स्वररेखा घाट के लिए प्रस्थान किया। घाट पर पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह सार्जेंट अभय अपूर्वा महेश प्रसाद सार्जेंट अशोक कुमार श्रीवास्तव सिपाही सतनाम सिंह जूनियर वारंट ऑफिसर सुरेंद्र प्रसाद मौर्य हवलदार महेश कुमार ने पुष्प चक्र चढ़ाकर अंतिम विदाई विदाई दी। परिवार में पत्नी अर्चना कुमारी बेटी अंशिका सिंह उम्र 18 वर्ष कक्षा 11 और छोटी बेटी तंशु उम्र 5 बर्ष कक्षा 1 में पढ़ती है। छोटे भाई राजू सिंह ने मुखाग्नि दी।





