मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है,

 

  1. मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचरा उठाव की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है,⁷जन-मानस में समस्याओं को लेकर आक्रोश देखा जा रहा है,लोगों का कहना है कि ये एक माहा मारी का रुप धारण करती जा रही है,कई जगहों पर कचरे खुले सड़कों पर जलाए जा रहे है, जिससे हवाएं जहरीली हो रही है, नगर निगर,मानगो की जनता के स्वस्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।मानगो के कई क्षेत्रों में समस्या बहुत भीषण होती जा रही है। दूसरी तरफ शिविर लाइन जाम है,नालियों की जाम से पानी की निकासी रुक गई है जिससे नाले की गंदगी रास्ते एवं दुकानों में जा रही है,जिससे लोगों का जीवनयापन करना दूभर होता जा रहा है, और शुद्ध पेयजल को लेकर जनता की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही हैं,।मानगो के कई इलाकों में शुद्ध पेयजल की अनापूर्ति देखी जा रही है,जिससे मानगो की जनता नगर निगर से त्रस है,अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है, मै नगर निगम प्रशासन से कहना चाहता हूं के इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि क्षेत्र में स्वच्छता बनी रहे और जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। दुसरी तरफ होल्डिंग टैक्स को लेकर जनता से उगाई की जा रही है,परन्तु कचरे की उठाव, शिविर लाइन सफाई,और शुद्ध पेयजल आपूर्ति की समस्या पर निगम अनदेखी कर रही है,नगर निगम को चेतावनी दी जाती है कि,एक सप्ताह के अंतर्गत अगर इन समस्या का समाधान नहीं हुआ तो,हम मानगो नगर निगम के खिलाफ चरम आंदोलन करेंगे,और निगम के मुख्य द्वार पर कचरा डाल कर जाम करेंगे,और जनता से भी कहेंगे कि अपना कचरा नगर निगम के मुख्य द्वार पर डाले ताकि निगम प्रशासन को पता चले के मानगो क्षेत्र के निवाशी कैसे रोज नरकीय जीवन यापन कर रहे है।

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई