नवजीवन कंपलेक्स में लिफ्ट लगने का काम शुरू हुआ :- जमशेदपुर के सबसे पुराने सोसाइटी में से एक नवजीवन गृह निर्माण समिति( रमणी फ्लैट ) मे लिफ्ट लगाने के लिए समिति के द्वारा बहुत दिनों से प्रयास किया जा रहा था लिफ्ट नहीं होने के कारण सोसाइटी में रहने वाले खासकर बुजुर्ग लोगों को काफी परेशानियां हो रही थी,अंततः आज सभी के प्रयास से फ्लैट नंबर B/6 के सामने लिफ्ट लगाने के लिए भूमि पूजन किया गया, जिससे समिति में रहने वाले सभी लोगों ने खुशी जाहिर की एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दिया





