मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण से बच्चें सीख रहें है आत्मरक्षा का गुर 

मार्शल आर्ट की प्रशिक्षण से बच्चें सीख रहें है आत्मरक्षा का गुर

 

नीमडीह : स्वयं की रक्षा व असामाजिक तत्वों के बीच घिरे युवक युवातियों के लिए वर्तमान समय में आत्मरक्षा के अभ्यास एक महत्वपूर्ण साधन माना जा रहा है। नीमडीह प्रखंड क्षेत्र आत्मरक्षा प्रशिक्षण में इतिहास रचने जा रहा है। यंहा कई प्रशिक्षक बालक बालिकाओं को आत्मरक्षा का गुर सीखा रहें है। हिगोना गोजू रयु कराटे डो संस्था के प्रशिक्षक ब्लैक बेल्ट सैकेंड डॉन रथु महतो रघुनाथपुर स्थित मुकुंद मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चों को निशुल्क मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दे रहें है। विद्यालय के संस्थापक ग्राम प्रधान महासंघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्यनाथ महतो कहते हैं कि आज के समय में पठन पाठन व काम करने वाली युवातियाँ असुरक्षित महसूस करती है। जिसके कारण बालक बालिकाओं को स्कूली जीवन से अपनी सुरक्षा के लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना अति आवश्यक हो गया है। मार्शल आर्ट के माध्यम से युवतियाँ असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा कर सकती है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई