पूरे देश में आज वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के साकची स्थित कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्र के बलिदान की गाथा को लोग सुन उनके आदर्श पर चलने की सीख ली. वैसे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदेश अनुसार पूरे देश में वीर बाल दिवस मनाया जा रहा है लोगों को रक्षा के लिए सिखों ने जो बलिदान दी याद किया जा रहा है. वैसे आज इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बड़कूबर गगराई उपस्थित हुए.






