जुगसलाई वासियों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के कार्यों के लेकर कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद संदीप पासवान से मिलकर एक ज्ञापन सौपा.

जदयू वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में जुगसलाई वासियों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने जनहित के कार्यों के लेकर कार्यपालक पदाधिकारी जुगसलाई नगर परिषद संदीप पासवान से मिलकर एक ज्ञापन सौपा. जुगसलाई नगर परिषद के सभी वार्डो के हर घर से कचरा संग्रहीत करने वाली एजेंसी द्वारा मनमानी सेबा शुल्क वसुलने पर रोक लगाने की मांग की.

जुगसलाई नगर परिषद द्वारा रथगली से रानी मंदिर तक रोड पक्कीकरण का टेंडर होने के बाद भी काम शूरू नहीं होने से जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.जुगसलाई की मुख्य समस्या सडकों का अतिक्रमण है,आम जनजीवन रोज पीड़ा झेल रहा है,इससे निजात दिलाने की जरुरत है.

उपरोक्त समस्याओ का जल्द समाधान नहीं किया गया तो आन्दोलन का रूख अख्तियार किया जाएगा.प्रतिनिधिमंडल मे जुगसलाई मंडल के सत्येन्द्र सिंह, मंकेश्वर चौबे,राजेश
तिवारी,गोपाल चौधरी,नितेश सिंह, बीरेन्द्र भारबा,एस बी ठाकुर, जयदेव शर्मा, संतोष गुप्ता एबम सुनील कुमार शामिल थे.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई