जमशेदपुर। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में सामाजिक संस्था लोक समर्पण जरूरतमंदों के लिए राहत का संबल बनी हुई है।

बढ़ते ठंड में जरूरतमंदों को कंबल सेवा के जरिये राहत पहुंचा रही संस्था लोक समर्पण, बाबूडीह बस्ती में पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच संस्था ने किया कंबल वितरण, संस्था के अध्यक्ष ललित दास ने कहा- जरूरतमंदों के बीच कंबल सेवा अभी रहेगी जारी।

जमशेदपुर। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच लौहनगरी जमशेदपुर में सामाजिक संस्था लोक समर्पण जरूरतमंदों के लिए राहत का संबल बनी हुई है। रविवार को संस्था लोक समर्पण ने भुइयांडीह क्षेत्र के बाबूडीह बस्ती में पांच सौ से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में नवोदय आदिवासी स्कूल के पास आयोजित इस कार्यक्रम में कंबल पाकर स्थानीय लोगों के चेहरे पर संतोष और खुशी की झलक साफ दिखाई दी। लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ललित दास ने कहा कि ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हमारे संस्था की प्राथमिकता है। लोक समर्पण हर साल इसी भावना के साथ गरीबों और वंचितों के बीच सेवा कार्य करता रहा है। इस बार भी ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आने वाले दिनों में यह अभियान और तेजी से लगातार जारी रहेगा। वहीं, उन्होंने उपस्थित लोगों से कंबलों का निरंतर उपयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि संस्था जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों में हर साल बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों की सेवा के लिए सक्रिय रहती है।

इस दौरान स्थानीय निवासी जयराज रजक, गुरुवा जमुदा, दीपक सिंह, मनोज यादव, आलोक यादव, अमन कुमार, साहिल, मिथिलेश साव समेत संस्था के सचिव नीरज कुमार, अभिषेक अग्रवाल, ज्ञान सिंह चौहान, रूपेश साहू, दीपक सिंह, रितेश दत्ता, सुभाष मुखी, गौरव कुमार, मिंटू अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई