जमशेदपुर बिस्टुपुर स्थित टाटा जू मे बटर फ्लाइ तितली क्षेत्र बाड़े का उद्घाटन किया गया, इस मौक़े पर टाटा स्टील के वॉइस चेयरमैन चाणक्य चौधरी जुस्को के एमडी सहित जू के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहें, इस मौक़े पर टाटा स्टील के वॉइस चेयरमैन चाणक्य चौधरी ने फीता काट कर टाटा जू मे बटर फ्लाइ तितली बाड़े का शुभारम्भ किया, आज से आम लोगों के लिए यह तितली के बाड़े को खोल दिया गया है, अब से टाटा जू घूमने आए शैलानियों को रंग बिरंगी तितलियों का दीदार भी होगा, आप को बता दें कि इस तितली बाड़े मे कोल्हान मे मिलने वाली 75 और 15 प्रजातियों को रखा गया है, ताकि जू घूमने आए शैलानियों को इन खूब सूरत तितलियों का दीदार होगा, जिससे आए शैलानियों का ये तितलियाँ मन मोह लेंगी, आप को यह भी जानकारी दें दें कि टाटा जू मे तरह तरह के जानवरो को रखा गया है, जिससे जू घूमने आए शैलानी इन्हे देख कर जानवरो के बारे मे अपने बच्चों को भी दिखा सके, अब ये सुन्दर सुन्दर तितलियाँ लोगों के बिच आकर्षण का केंद्र बनेंगी।






