दिनांक 20/12/2024 को झारखंड राज्य विश्वविद्यालय संविदा शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति महोदय से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही झारखंड राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया। साथ ही एक चार सूत्री मांग पत्र भी सौंपा जिसमें -:
* 1 आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों के 7 साल के कार्यानुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें समायोजित करने।
* आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की सेवा 65 वर्ष सुनिश्चित करने तथा ग्रोस सैलरी के साथ डी.ए. प्रदान करने।
* जेपीएससी द्वारा नियमित बहाली में 25 वरीयता अंक प्रदान करने।
* नियमित बहाली के बाद भी स्वीकृत पद पर कार्यरत आवश्यकता आधारित सहायक प्राध्यापकों की सेवा समाप्त नहीं करने। कारण वर्षों पूर्व स्वीकृत पद की तुलना में आज विद्यार्थियों की अत्यधिक संख्या सभी विषयों में होने की बात कही गई है।
महामहिम ने मांगों को ध्यान से अवलोकन कर अपने स्तर से मांगों को सरकार तक भेज देने की बात कही।
प्रतिनिधि मंडल में, शोभा दैवी, प्रिया सिंह, नवनीत सिंह, डॉ. रामानुज पाण्डेय शामिल थे।






