महामहिम राष्ट्रपति महोदया, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।

महामहिम राष्ट्रपति महोदया, श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी, भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली।

द्वारा: उपयुक्त महादेय, पूर्वी सिंघभूम जमशेदपुर ।

विषय मांग पत्र के सम्बंध में ।

महोदया

आपसे विनम्रता पूर्वक कहना है कि विगत दिनों राज्यसभा के अंदर भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के बारे में उनकी अपमानजनक और आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के खिलाफ घोर भत्सना करते हैं। उक्त टिप्पणी हमारे संविधान निर्माता के अद्वितीय विरासत का अपमान करती है। उन लाखों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, जो डॉ० अंबेडकर को समानता एवं न्याय और सामाजिक परिवर्तन के रूप में मानते हैं, आज संसद में भाजपा सांसदों ने माननीय कांग्रेस अध्यक्ष, प्रतिपक्ष के नेता एवं अन्य सांसदों के साथ दुर्व्यवहार करने का प्रयास करके नई कृति का उत्तर दिया है, हताशा में उन्होंने विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज कराई है। उक्त अपमानजनक कृत्य डॉ० अंबेडकर जी के बारे में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बेहद अपमानजनक टिप्पणी से ध्यान हटाने और असहमति की आवाजों को दबाने का एक जबरदस्त प्रयास है। भाजपा की कार्यवाही न केवल व्यक्तिगत नेताओं पर बल्कि हमारे देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है।

अतः पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी मांग करती है कि उपरोक्त घटना के संदर्भ में संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही सुनिश्चित कराकर श्री अमित शाह जी के द्वारा की गई टिप्पणी के खिलाफ इस्तीफा का मांग करते हैं तथा भाजपा की भ्रामक तथा रणनीति को उजागर करने और डॉक्टर अंबेडकर की न्याय एवं समानता के विरासत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करेंगे ।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई