हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर मे रंगरेटा महासभा झारखण्ड द्वारा दो दिवसीय शहीदी दिहाड़ा का आयोजन एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान मे आयोजित होने जा रहा है, शहीद बाबा जीवन सिंह एवं उनके चार साहिबजादों के शहीदी को याद करते हुए इसका आयोजन किया जाता है, 21 एवं 22 दिसंबर को इसका आयोजन होगा, इस दौरान गुरु का कथावाचन, गुरु कीर्तन समेत कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा जिसके माध्यम से युवाओं को गुरु के बलिदान की सिख दी जाएगी. वहीँ आयोजन के दोनों ही दिन गुरु का अटूट लंगर भी चलता रहेगा.






