गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास रेल पटरी पर घायलावस्था में मिला व्यक्ति
Gamharia….गम्हरिया रेलवे स्टेशन के पास एक व्यक्ति गुरूवार शाम करीब चार बजे घायलावस्था में पटरी किनारे गिरा पाया गया। रेल पुलिस की नजर जब उस पर पड़ी तो इसकी सूचना रेलकर्मियों को दी गयी। इसके बाद मौके पर पहुंचे रेलकर्मी व स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस के माध्यम से उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घायल व्यक्ति ने अपना नाम तूफान नायक बता रहा है। जो खरसावां के शिमला का रहने वाला है। माना जा रहा है कि खड़ी ट्रेन के नीचे पार करते समय ट्रेन के अचानक चलने पर उक्त घटना घटित हुई होगी।






