जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में बुधवार सुबह अपराधियों ने फायरिंग की।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में बुधवार सुबह अपराधियों ने फायरिंग की। इस घटना में एक युवक को गोली लगी। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार बाइक से आए अपराधियों ने युवक को गोली मारी। गोली युवक के सीने में लगी है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Comment