select language:

जमशेदपुर महानगर मे शुरू हुआ धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान*

सेवा में,
सम्पादक महोदय जमशेदपुर
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मिडिया, सर्वसम्मानिय पत्रकार बंधुगण ।

buzz4ai

*विषय* – *जमशेदपुर महानगर मे शुरू हुआ धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान*

विश्व हिन्दू परिषद झारखंड प्राँत अंतर्गत झारखंड के सभी जिले मे धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम चलाया जा रहा है , जमशेदपुर महानगर मे बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन की बैठक मे झारखंड प्राँत संगठन मंत्री माननीय देवी सिंह जी के समक्ष विभाग सहमंत्री अरूण सिंह जी और जिला के अधिकारियों ने अपना धर्मरक्षा निधि समर्पण कर अभियान का शुभारंभ किया , शहर मे धर्म की रक्षार्थ हेतू विहिप संगठन से जुडे और संगठन के शुभचिंतकों , समाजसेवी, व्यवसाय वर्ग से विहिप जमशेदपुर जिला के अधिकारीगण संपर्क कर धर्मरक्षा निधि समर्पण का सहयोग लेंगे , ज्ञात हो कि विहिप द्वारा एकल विद्यालय, सेवा केंद्र, अर्चक पुरोहित निर्माण, पूर्णकालिक कार्यकर्तागण निर्माण हेतू विहिप बजरंगदल संगठन वर्ष मे एक बार धर्मरक्षा निधि समर्पण अभियान चलाती है जिससे संगठन के कार्य और धर्म के कार्य को और निरंतर मजबूती प्रदान होता रहे , वर्तमान परिस्थिति मे धर्म की रक्षा कर ही समाज को एकजुट रखने की विशेेष आवश्यकता है ताकि धर्मविरोधी और राष्ट्रविरोधी ताकतें हमारे राष्ट्र को कमजोर न कर सके , इसलिए जमशेदपुर मे रहने वाले समाज के विभिन्न संपन्न लोगों को विहिप आवाह्न करती है कि वे आगे आकर अपना धर्म रक्षा निधि समर्पण अभियान मे बढ़चढ़कर सहयोग करे ।

*कृपया इसे प्रकाशित कर अनुग्रहित करे*

प्रदीप सिंह
70044 67315
प्रचार प्रसार विभाग
विहिप जमशेदपुर महानगर

Leave a Comment

Recent Post

Live Cricket Update

You May Like This