गुरुवार से आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन के दूसरे तल पर एसपी का कैम्प कार्यालय शुरू हो गया है.

गुरुवार से आदित्यपुर स्थित जियाडा भवन के दूसरे तल पर एसपी का कैम्प कार्यालय शुरू हो गया है. पहले दिन से ही फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचने लगे हैं. एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि हर गुरुवार को अपराह्न 12:00 बजे से 3:00 बजे तक नियमित रूप से यहां वे बैठेंगे और फरियादियों की समस्याओं का सामाधन करने का हर संभव प्रयास करेंगे. एसपी ने बताया कि जिला मुख्यालय से दूरी होने के कारण बुजुर्गों एवं महिलाओं को अपनी समस्याओं को उनतक पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. इसको ध्यान में रखते हुए इस कार्यालय की शुरुआत की गई है. उन्होंने जिले के दोनों अनुमंडल के फरियादियों से इस कैम्प का लाभ लेने की अपील की. साथ ही यह भी कहा कि हर दिन यहां एक पदाधिकारी मौजूद रहेंगे लोग उनसे भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित