आज, 10 दिसंबर 2024 को ग्रेजुएट कॉलेज के वाणिज्य विभाग में एम . कॉम सेमेस्टर-1 (2024-2026) के लिए इंडक्शन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी ने की। कार्यक्रम का आरंभ विभागाध्यक्ष डॉ. कुमारी अनामिका ने स्वागत भाषण देते हुए कोर्स के बारे में विस्तृत चर्चा की। इसके बाद प्राचार्या डॉ वीणा सिंह प्रियदर्शी ने अपने महत्वपूर्ण विचारों के माध्यम से छात्राओं को उच्च शिक्षा के महत्व के बारे में बताया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विभाग के शिक्षिकाएं डॉ. अनुराधा वर्मा, डॉ. सुनीता बंकिरा, डॉ. सुशिला हंशदा, डॉ. संगीता बिरुआ, प्रो. सुदीप्ता दास और डॉ. पूर्वा दुबे ने अपना परिचय देते हुए , छात्राओं को परीक्षा, प्लेसमेंट, कक्षा व्यवस्था, यूनिफार्म आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में एम. कॉम सेमेस्टर-1 (2024-2026) की छात्राओं की उपस्थिति रही और कार्यक्रम का समापन डॉ. सुशिला हंशदा के धन्यवाद ज्ञापन से हुई।






