रांची : राजधानी रांची समेत झारखंड के विभिन्न इलाकों में आज 9 दिसंबर की सुबह से ही बारिश हो रही है। बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम में बदलाव आया है। कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो कल भी मौसम कुछ ठीक नहीं रहेगा। कोहरे व धुंध का असर रहेगा। वहीं, तापमान में भी गिरावट होगी. अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक ठंड का अहसास होगा।






