:पूर्वी सिंहभूम के कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र जाने जाने वाला इलाके के बच्चों को घुमाया गया टाटा जू, बच्चों मे खुसी की लहर, एसएसपी ने बच्चों मे पाठ्य सामग्रीयों का किया वितरण, बच्चों ने डॉक्टर बनने की जताई इच्छा।
जमशेदपुर के घटशीला के डुमरिया प्रखंड के लखाईडीह गांव कभी घोर नक्सलीयों की चपेट मे घिरा रहता था, उस गांव के स्कूल के बच्चे कभी अपने गांव के घरों को छोड़ कभी बाहर नहीं निकलें, थे, मगर अब इस क्षेत्र से नक्सल आतंक का सफाया हो चूका है, जिसके बाद आज लखाईडीह के बच्चों को जिला पुलिस ने सभी ग्रामीण बच्चों को जमशेदपुर घूमने ले कर जमशेदपुर पहुंचे, , इस मौक़े पर एसएसपी किशोर कौशल, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सहित क्षेत्र के डीएसपी और थानेदार मौजूद रहें, बच्चों को टाटा जू घूमने के बाद जिला के एसएसपी किशोर कौशल ने बच्चों के बिच पाठ्य सामग्रीयों का वितरण किया, इस मौक़े पर बच्चों के चेहरे पर एक खुसी की लहर देखने को मिल रही थी, यह काम जिला पुलिस ने सामुदायी पोलिसिंग के तहत किया है, वंही एसएसपी ने कहा कि पहले यंहा नक्सलीयों का बोल बाला था, मगर यह इलाका पूरी तरह नक्सल मुक्त हो चूका है, वंहा के बच्चे अपने गांव से दूर नहीं गए थे, जिसको लेकर इन बच्चों को आज जमशेदपुर शहर घुमाया गया, जिससे बच्चे काफी खुस नजर आ रहें है, उन्होंने कहा कि इन बच्चों से बात करने पर कोई डॉक्टर तो कोई टीचर और कोई पुलिस अधिकारी बनने का ख्वाहिस किया है।
अब ज़ब बच्चों से बात की गईं तो उन्होंने कहा कि इससे पहले वे अपने गांव से कभी इतनी दूर घूमने नहीं आए है, आज अपने गांव से शहर आ कर काफी अच्छा लग रहा है, बच्चों ने कहा कि बड़ा होकर उन्हें डॉक्टर बनना है,






