पूर्व पत्रकार और कारोबारी आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

पूर्व पत्रकार और कारोबारी आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर जानलेवा हमला, गोली लगने से घायल

बोड़ाम थाना अंतर्गत मानगो डिमना लेक के पास शुक्रवार को अज्ञात अपराधियों ने कारोबारी और पूर्व पत्रकार आशुतोष ओझा उर्फ अंशु पर हमला कर दिया। बाइक सवार दो अपराधियों ने पीछे से उन पर फायरिंग की, जिसमें गोली उनके पीठ के पीछे कंधे के पास लगी।
घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि आशुतोष ओझा अपने दो साथियों के साथ हाट बाजार गए थे। इसी दौरान अपराधी वहां पहुंचे और पीछे से गोली मारकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल आशुतोष को उनके साथियों ने तुरंत एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।

गिरोह का विवाद होने का संदेह
सूत्रों के अनुसार, यह हमला अमरनाथ सिंह गिरोह द्वारा किया गया बताया जा रहा है। वर्तमान में अंशु का जुड़ाव गणेश सिंह के साथ बताया गया है, जिससे दोनों गुटों के बीच आपसी रंजिश का संदेह जताया जा रहा है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई