रांची :* युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया।

*उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिले युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा*

शहर में जाम सहित अन्य समस्याओं से कराया अवगत

*रांची :* युवा कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा ने उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री से मिलकर उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया।
रोहित सिन्हा ने उपायुक्त को शहर में व्याप्त जाम की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने शहर को जाममुक्त करने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। इसके अलावा रोहित सिन्हा ने उपायुक्त का ध्यान फुटपाथ दुकानदारों की समस्या एवं स्थाईकरण, शहर के सड़कों में गड्ढे, नालियों के जाम रहने की स्थिति सड़कों में पानी बहने और जगह-जगह पेयजल आपूर्ति की पाइप फटने के कारण पानी की बर्बादी सहित अन्य समस्याओं की ओर आकृष्ट कराया। उपायुक्त ने कहा कि स्वयं शहर का भ्रमण कर समस्याओं को देख रहे है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द से जल्द विभिन्न समस्याओं से शहर के लोगों को निजात मिल जाएगी।

श्री रोहित ने डीसी द्वारा चलाएं जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने के उनके प्रयास को सराहते हुए एवं जनता के लिए 24 घंटे टोल फ्री नंबर जारी करने के लिए आभार प्रकट किया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई