बांग्लादेश मे सनातनियों पर लगातार हो रहे अत्याचार, अन्याय एंव उत्पीड़न के खिलाफ सर्व सनातन समाज द्वारा 5 दिसंबर को जमशेदपुर में आयोजित धरना प्रदर्शन एवंआक्रोश रैली में वैश्य संगठन अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन अपने सारे सदस्यों के साथ शामिल होगा। आज जिला कार्यालय, जानकी भवन में संगठन की बैठक में उक्त निर्णय सारे सदस्यों की उपस्थिति में लिया गया। सभी सदस्यों ने इस आक्रोश मार्च की सफलता के लिए दुकान, प्रतिष्ठान बंद कर एंव दैनिक कार्यों को छोड़ कर इसमें भाग लेने का संकल्प लिया। विदित हो कि बांग्लादेश में नयी सरकार गठन के बाद से ही कट्टरपंथियों के द्वारा हिन्दू समाज के ऊपर बर्बरतापूर्ण अत्याचार निरंतर जारी है, जिसका पुरजोर विरोध अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन करता है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विकास गुप्ता, शंकर मित्तल, विनोद गुप्ता, नारायण जायसवाल, पवन अग्रहरि, विपिन बिहारी, अशोक अग्रहरि, सुनीता जायसवाल, ऋषि गुप्ता, दिनेश चौरसिया, कुमोद कुमार, ओम प्रकाश गुप्ता,अजीत गुप्ता, पंकज जायसवाल एंव अन्य मौजूद थे।






