जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र बोड़ाम के सैकड़ो ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर राज्य सरकार के नाम उपयुक्त को मांग पत्र सोपा
5 वर्ष पहले रोड चौड़ीकरण के नाम पर बोड़ाम क्षेत्र में 100 से अधिक ग्रामीणों की जमीन को राज्य सरकार ने अधिग्रहण किया था जहां रोड का निर्माण कार्य तो पूरा हो गया मगर ग्रामीण आज भी मुआवजे की मांग को लेकर सरकारी दफ्तर के चक्कर लगाते नजर आ रहे हैं वही ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहा है भाजपा नेता विमल बैठा ने कहा कि बोड़ाम क्षेत्र के 100 से अधिक परिवार आज भुखमरी की कगार पर है जहां उनकी जमीन को राज्य सरकार ने अधिकरण कर लिया है और मुआवजे के नाम पर सिर्फ आश्वासन दे रही है ऐसे में अभी ग्रामीण अपने हक और अधिकार को लेकर एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं अगर इन लोगों को मुआवजा नहीं मिलता है तो ग्रामीणों की आवाज को बुलंद करने के लिए भाजपा सड़क से सदन तक लड़ाई को लड़ने का काम करेगी






