जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सेंटर पाइट में रोटरी क्लब ऑफ स्टील सिटी ने सोमवार को प्रेस वार्ता किया. जहां उन्होंने 2024-25 के थीम द मैजिक ऑफ रोटरी पर काम करने का फैसला लिया है. इस संदर्भ में रोटेरियन प्रेसिडेंट शिवानी गोयल ने बताया कि थीम पर ही उन्होंने रोटरी आदर्श गांव पर काम करना शुरू किया है. इसके लिए पांच गांव के एक समुह तुपुडांग को अपनाया गया है. जहां ग्रामीणों को स्वास्थ्य के लेकर शिक्षा, पर्यावरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण समेत अन्य विकास के कार्यों किया जायेगे. इस दौरान गांव में लोगों की लिए स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों के लिए नेत्र और दंत चिकित्सा शिविर, स्कूल के बुनियादी ढांचे का विकास, महिला के लिए व्यावसायिक प्रशिक्षण केंद्र, अक्षय ऊर्जा प्रतिष्ठान समेत अन्य व्यवस्था कर गांव के लोगों को शिक्षित करना व रोजगार मुहइया कराने का लक्ष्य रखा गया है. इस कार्यक्रम में सेक्रेटरी डॉ प्रियंका सिंह, चार्टर प्रेसिडेंट समीता पारिख और अन्य सदस्य शामिल रहे।






