प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने 10 जुलाई को बुलाया कोल्हान बंद।
पश्चिमी सिंहभूम जिले में पिछले दिनों पुलिस और सुरक्षा बलों के छह नक्सलियों के मारे जाने की घटना के विरोध में बुलाया है बंद।
भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के दक्षिणी जोनल कमिटी के प्रवक्ता अशोक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी जानकारी।
भाजपा नेता विमल बैठा ने बोड़ाम के बेलडीह गांव में मनाई गई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती
पटमदा : भाजपा नेता विमल बैठा ने शनिवार को बोड़ाम प्रखंड के बेलडीह गांव में भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 123 वीं जन्म जयंती मनाई। इस दौरान बैठा ने कार्यकर्ताओं के साथ डॉ मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। संबोधित करते हुए विमल बैठा ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सन 1939 से राजनीति में भाग लिया और इसी को अपना कर्मक्षेत्र बनाया तथा आजीवन इसी पर लगे रहें। डॉ मुखर्जी को एक देश में दो झंडे और दो निशान कदापी स्वीकार नहीं थे। कश्मीर में अनुच्छेद 370 को खत्म करने की शुरूआत सबसे पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ मुखर्जी के अधूरे सपनों को साकार किया है। मौके पर युवा मोर्चा के अध्यक्ष सनातन दास, गौतम दास , गणेश महतो, कृतिका महतो, निरंजन महतो, रविंद्र दास समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।






