5 और 6 जुलाई को झारखंड में सभी जगहों पर होगी वर्षा
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि 5 और 6 जुलाई को झारखंड में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. साथ ही कहा है कि शुक्रवार को सूबे के उत्तर-पूर्वी और उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।






