रांची, 03 जुलाई रांची के जगन्नाथपुर में रथ यात्रा सात जुलाई को निकाली जाएगी।

रांची, 03 जुलाई रांची के जगन्नाथपुर में रथ यात्रा सात जुलाई को निकाली जाएगी। रथ यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से 40 सीसीटीवी कैमरा,चार ड्रोन और पांच वॉच टावर लगाए जाएंगे। राजकीय मध्य विद्यालय को अग्निशमन केंद्र बनाया जाएगा।

रथ यात्रा के दौरान मंदिर परिसर और मेले में लगभग एक हजार से अधिक महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा 12 से अधिक दंडाधिकारी को भी तैनात किया जाएगा। सुरक्षा के लिहाज से सात जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई