राँची :जेपीएससी सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी
जेपीएससी सिविल जज रिजल्ट का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल जज प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (JPSC Civil Judge Prelims Result 2024) जारी कर दिया है.
जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जेपीएससी सिविल जज रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अपना रिजल्ट (JPSC Civil Judge Result 2024 Pdf) डाउनलोड कर सकते हैं।
मार्च में हुई थी परीक्षा
आयोग द्वारा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 10 मार्च 2024 को किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट और कट ऑफ मार्क्स जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट डाऊनलोड कर सकते हैं.इस प्रक्रिया के माध्यम से झारखंड में सिविल जज के कुल 138 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, सामान्य के लिए 60, ईडब्ल्यूएस के लिए 13, बीसी I के लिए 10, बीसी II के लिए 15, एससी के लिए 12 और एसटी के लिए 28 पद शामिल हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 27,700 रुपये से 44,700 रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा।






