आज अपने साकची स्थित कार्यालय में शहर के जाने-माने 11 डॉक्टरों को अंगवस्त्र ओढ़ा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।

भरत सिंह ने किया धरती के भगवान डॉक्टर का सम्मान
जमशेदपुर 1 जुलाई – डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने आज अपने साकची स्थित कार्यालय में शहर के जाने-माने 11 डॉक्टरों को अंगवस्त्र ओढ़ा और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिनमें डॉ.पी.के. साहू, डॉ.के.एल. पॉल, डॉ. नेपाल चंद्र गोराई, डॉ. राणा प्रवीण, डॉ. अमनदीप कौर, डॉ. जिया अहमद, डॉ. कृष्णा किशोर हाजम, डॉ. अशेष गौतम, डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. ऋतिक पाठक शामिल थे। इस दौरान श्री सिंह ने कहा कि देश में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। यह खास दिन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। डॉ. बिधान चंद्र रॉय का जन्म 1 जुलाई 1882 को हुआ था और उनका निधन भी 1 जुलाई 1962 को 80 साल की उम्र में हुआ था। वह मुश्किल समय में कई राहत कार्यों का हिस्सा बने थे। ऐसे में उनके तमाम योगदान को सम्मान देने के लिए हर साल 1 जुलाई का दिन डॉक्टर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इसलिए आज डॉक्टर्स डे के उपलक्ष में हम लोगों ने जमशेदपुर के 11 जाने-माने डॉक्टरों को सम्मानित कर उनकी सेवा के लिए आभार मानने का कार्य किया है। इस दौरान श्री सिंह के साथ अंजुला सिंह, मनोज सोनी, विक्की श्रीवास्तव, संदीप सिंह, राजेश सिंह, करन गोराई, सुनंदा सिंह, आजाद सिंह कश्यप, आयुष्मान सिंह, युवराज सिंह, दानिश, पप्पू तिवारी, मनीष शर्मा, सूरज, मनोज कुमार, विशाल कुमार आदि लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई