Aaj ka Rashifal: किन्हें मिलेगा पैसा, भाग्य और सेहत का साथ, पढ़ें 29 अप्रैल का राशिफल

मेष
दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. इनकम में बढ़ोतरी होगी. कामों में सफलता मिलेगी लेकिन सरकारी काम में बाधा ना पहुंचाएं. आज आप गाय को हरी घास खिलायें.

वृषभ
आप आज उत्साहित रहेंगे. कुछ चुनौतियां भी आएंगी. खर्चे बढ़ेंगे, सावधानी रखें. गृहस्थ जीवन को मजबूत करें. आज आप साबुत उड़द का दान करें.

मिथुन
आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखें. काम के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे. आपकी योजनाएं सफल होंगी. आज आप ओम शं शनैश्चराय नमः का उच्चारण करें.

कर्क
आज आप खुद में साहस का अनुभव करेंगे. कुछ नए लोगों से मिलकर आपको खुशी होगी. किसी यात्रा पर जाने की योजना है तो उसे कुछ समय के लिए टालना उचित होगा.

सिंह
आज का दिन कुछ नया समाचार लेकर आएगा. कुछ खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन सूझबूझ और अपनी इनकम से खर्चों को पूरा कर पाएंगे. शिवलिंग पर तिल अर्पित करें.

कन्या
आज के दिन को बढ़िया बनाने में आप कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. बेकार बातों पर ध्यान लगाने से आप अपने काम से पिछड़ सकते हैं. आज आप उगते सूर्य को अर्घ्य दें.

तुला
आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा. आज आप जो कुछ करना चाहेंगे उसमें सफलता मिलेगी. आज आपके लिए बजरंग बली की पूजा करना शुभ रहेगा.

वृश्चिक
आज किसी को भी उधार देने से बचें. अगर कोई शुभ सूचना मिले तो उसे तुरंत किसी से साझा न करें. आज आपको का सावधान और सतर्क रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में आप आज अच्छा करेंगे.

धनु
आज आप पूरी तरह ईमानदार रहेंगे. जीवनसाथी के बर्ताव के चलते शादीशुदा लोगों को थोड़ी परेशानी होगी. आज श्रमदान करने वालों को आर्थिक दान दीजिए.

मकर
आज का दिन सामान्य रहेगा. खर्चों में थोड़ी तेजी आएगी. उतार-चढ़ाव के बीच सेहत स्थिर रहेगी. गृहस्थ जीवन शांतिपूर्ण रहेगा. आज उड़द का दान करना शुभ रहेगा.

कुंभ
आज का दिन उत्तम रहेगा. कामों में सफलता मिलेगी. थोड़ा गुस्सा दिखाएंगे. गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. मर्यादा ना लांघें. जरूरतमंदों को जूतों का दान करें.

मीन
आज का दिन सावधानी भरा रहेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें. सेहत का पूरा ध्यान रखें. आज आप पीपल के पेड़ के पास एक दीपक जलाएं.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई