सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल रिम्स रेफर?

सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक घायल रिम्स रेफर?

मांडर : बुढ़ाखुखरा बिसाही मोड़ के निकट मंगलवार को स्कूटी से गिरकर दो युवक तेम्बा उरांव (21) व रितेश कच्छप (28) घायल हो गये. दोनों को रिम्स रेफर किया गया. घटना दोपहर करीब 12 बजे घटी. बताया जाता है कि तेम्बा उरांव

मांडर के चुंद गांव का, जबकि रितेश कच्छप रातू के मुरगू का रहनेवाला है. दोनों टांगरबसली से स्कूटी पर सवार होकर मांडर की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में तेज गति के कारण खुद ही असंतुलित होकर सड़क पर गिर गये और घायल हो गये।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई