Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के लिए आज (मंगलवार) से स्पेशल बस सेवा शुरू की गयी है.

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के वकीलों के लिए आज (मंगलवार) से स्पेशल बस सेवा शुरू की गयी है. हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस ने हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन के आग्रह पर रांची नगर निगम को वकीलों के लिए बस सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिया था, ताकि दूर दराज से आकर हाईकोर्ट में प्रेक्टिस करने वाले वकीलों को यातायात की सुविधा मिल सके. जिसके बाद रांची नगर निगम ने पुराने हाईकोर्ट से नये हाईकोर्ट के लिए तीन बसों की शुरुआत की है. पुराना हाईकोर्ट से रोजाना सुबह 9:00 बजे, 9:15 और 9:30 बजे से नया हाईकोर्ट के लिए खुलेगी. वहीं नये हाईकोर्ट से वापस आने के लिए शाम के 5:00 बजे, 5:15 बजे और 5:30 बजे बसें संचालित होंगी.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित