मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि घाटशिला को जिला बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि घाटशिला को जिला बनाने की दिशा में पहल तेज कर दी गई है।इस पर बहुत जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा। घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र को जिला घोषित करने की मांग संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सौंपा था।जिसमें उन्होंने लिखा था कि घाटशिला अनुमंडल जिला बनने की सभी अहर्ताओं को पूरा कर रहा है और क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी मांग है की घाटशिला को जिला घोषित किया जाए।मुख्यमंत्री ने विधायक रामदास सोरेन के ज्ञापन पर संज्ञान लेते हुए घाटशिला को जिला बनाने की कागजी कार्यवाही शुरू कर दी है। अधिकारियों से संबंध में विस्तृत रिपोर्ट की मांग की गई है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित