विदेशों में रहने वाले लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का गोलमुरी पुलिस ने भांडाफोड़ किया है.

विदेशों में रहने वाले लोगों से साइबर ठगी करने वाले गिरोह का गोलमुरी पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार सभी अभियुक्त कोलकाता के रहने वाले बताये जाते हैं. वहीं पुलिस ने गोलमुरी के रहने वाले एक युवक को भी हिरासत में लिया है. पुलिस कल मामले का खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में संदीप राम, टोनूप, विवेक,, मनीष, सौरभ और साहिल शामिल है.सभी गोलमुरी स्थित एक मकान किराये पर लेकर एक साथ रह रहे थे. सभी किराए के मकान से ही विदेश में रहने वाले लोगों को अपने झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे. अब तक सभी करोड़ों की साइबर ठगी कर चुके है. इनके गिरोह में एक सदस्य ऐसा भी है, जो कि विदेशी लोगों के बारे में जानकारी और उनका फोन नंबर गिरोह को उपलब्ध कराता था. सूत्रों की माने तो आरोपियों ने झारखंड के डीजीपी को भी अपना शिकार बनाने का प्रयास किया था.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित