राँची :19 से 24 जून तक राज्य में कई स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की संभावना

राँची :19 से 24 जून तक राज्य में कई स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की संभावना

19 से 24 जून तक राज्य में कई स्थानों पर गरज और वज्रपात के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने कि संभावना है.साथ ही मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और कोडरमा में हीट वेव चलने कि संभावना है. वहीं इन जिलों को छोड़ कर बाकी सभी जिलों में बारिश हो सकती है.

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार झारखंड में मॉनसून के लिए चार से पांच दिन और इंतजार करना पड़ सकता है. इस दौरान मॉनसून को लेकर स्थिति साफ हो जायेगी. अभी 24 जून तक असम और बंगाल कि खाड़ी में बन रहे साइक्लोनिक दबाव का असर झारखंड में देखने को मिलेगा. इस दौरान राज्य के कई जिलों में बारिश होने कि संभावना है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं पर गर्जन एवं आंधी के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा घटित हुई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित