Jharkhand : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में आज अभियोजन गवाही पूरी हुई

रांची Ranchi : जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले Land dealer Kamal Bhushan murder case में आज अभियोजन गवाही पूरी हुई. कोर्ट में अब इस मामले में 3 जुलाई को आरोपियों का बयान दर्ज होगा. मामले में अपर लोक अभियोजन मीनाक्षी कंडुलना ने केस के आईजी और एक इंप्रूवर समेत 30 गवाहों का बयान दर्ज कराया. जबकि अभियोजन पक्ष ने साक्ष्य के तौर पर कोर्ट में FSL की रिपोर्ट पेश की. इस हत्याकांड मामले में आरोपी मुनावर अफाक सरकारी गवाह (इंप्रूवर) बन गया है. जिसने मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर समेत सभी आरोपियों के खिलाफ गवाही दी है.

आपको बता दें, जमीन कारोबारी कमल भूषण Land dealer Kamal Bhushan की हत्या 30 मई 2022 को कर दी गई थी. अपराधियों ने रातू रोड स्थित गैलेक्सी मॉल के पास कमल भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिससे उन्हें 5 गोलियां लगी थी. गोली लगने के बाद कमल भूषण की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं इस हत्याकांड की घटना को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी डब्लू कुजूर और उसका बेटा राहुल कुजूर समेत 4 आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकता होते हुए दिल्ली भाग गए थे. लेकिन सभी आरोपियों को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने गिरफ्तार कर लिया और इसकी जानकारी झारखंड पुलिस दी. जिसके बाद सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने सभी आरोपियों को रांची लाकर जेल भेजा.

Leave a Comment