साहू समाज के निशुल्क शिविर में 200 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ

साहू समाज के निशुल्क शिविर में 200 लोगों ने उठाया स्वास्थ्य जांच का लाभ
जमशेदपुर। साकची के चंडीनगर स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण में रविवार को आयोजित हुए निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ उटाया। साहू समाज एवं फेटिस अस्पताल कोलकाता के द्धारा अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में यह शिविर आयोजित हुआ। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व सांसद @+91 98104 86605 जी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मौके पर डॉ अजय कुमार ने कहा कि बस्तियों में इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन होते रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन हर सप्ताह करने हेतु हर संभव सहयोग का आश्वासन साहू समाज को दिया। राकेश साहू ने बताया कि कई नेत्र रोगियों का निःशुल्क आंख का ऑपरेशन अगले सप्ताह पूर्णिमा नेत्रालय ले जाकर कराया जाएगा।

इस शिविर में फोटिस हॉस्पिटल कोलकाता के बिकेश सिन्हा जी की टीम के फिजिशियन डा. अरविंद कुमार, डॉ अर्पिता कुंडू, नमिता सिंह, अरूप दे सरकार सिप्ला श्वास मुक्त शिक्षक उदय कुमार पंडित (पीएफटी) शिल्पा पूर्णिमा नेत्रालय के मनीष कुमार, मो जमाली एवं विजय कुमार (रक्तचाप, मधुमेह) आदि डाक्टर मौजूद थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव श्रीवास्तव, नगर कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर, अभिजीत सिंह, ओबीसी सेल के नगर अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, इंटक नेता अमृत झा, गोपाल यादव, ओबीसी सेल के प्रदेश सचिव भूषण यादव, अमरजीत मिश्रा, उपेंद्र शर्मा, गंभीर सिंह, पारस मिश्रा, पूर्वी दत्ता, संध्या दास, जिला सचिव मोहम्मद शमी, गुलाब, धर्मेंद्र तिवारी, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नीरज साहू को साहू समाज के सदस्यों ने अंग वस्त्र पहनकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से साहू समाज के वरीय उपाध्यक्ष शिवलोचन शाह, रंजीत कुमार साव, बागबेड़ा थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, राजेश प्रसाद, वीरेंद्र शाह, इंद्र नारायण साह, युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह,गौतम साव भुइयांडीह नंदनगर अध्यक्ष सागर साहू, कल्याण नगर अध्यक्ष प्रवीण साहू, वेदांत साहू, विकास ठाकुर, सरवन साहू अन्य साहू समाज के नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई