Ranchi : स्टूडेंट बीबीएमकेयू के 13 कॉलेजों में 36 विषयों के लिए एडमिशन नहीं ले सकेंगे, जानें वजह

रांची Ranchi : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक में एडमिशन Admission के लिए एक बार फिर चांसलर पोर्टल खोल दिया है. यहां अभी भी 9,000 सीटें खाली हैं, लेकिन इस बार अप्लाई करने वाले छात्रों को न तो अपनी इच्छा अनुसार कॉलेज मिल पाया और न ही सब्जेक्ट. 33 कॉलेज आते हैं University के अंडर बता दें, धनबाद और बोकारो जिले के कुल 33 कॉलेज विश्वविद्यालय के अधीन आते है. इनमें से 13 कॉलेजों में अब छात्र 36 विषयों में

एडमिशन नहीं ले सकेंगे. यहां की सीटें पूरी तरह भर चुकी है. बीबीएमकेयू (BBMKU) एडमिशन सेल की तरफ से ऐसे कॉलेजों व सब्जेक्ट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है. ऐसे में अब छात्रों को उपलब्ध कॉलेज या विषय में ही एडमिशन लेना होगा. गुरुनानक कॉलेज में व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए जगह नहीं बता दें, यूनिवर्सिटी University ने 4 कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स की स्वीकृति दी है. इनमें से गुरुनानक कॉलेज धनबाद में बीसीए की पढ़ाई होगी. यहां इस विषय में एक भी सीट खाली नहीं है. जबकि शेष कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन लिया जा सकता है. केबी कॉलेज बेरमो में बीबीए और बीसीए, पीके राय मेमोरियल कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी एंड इनवायरमेंटल साइंस और बोकारो स्टील सिटी कॉलेज बोकारो में बायोटेक्नोलॉजी में अभी भी सीटें खाली है

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त ने नागरिकों की समस्याएं एवं सुझावों को सुना, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित