प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने एवं एन डी ए की लगातार तीसरी बार सरकार बनने के खुशी में भाजपा घोड़ाबांधा मंडल अध्यक्ष दीपक पॉल के नेतृत्व में खरंगाझार चौक पर उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर बड़े स्कीन में कार्यकर्ताओं ने शपथ ग्रहण समारोह को देखा, जिसमे लोगो ने भी बहुत ही उत्साह से कार्यक्रम को देखा। जिसके पश्चात 50 किलो लड्डू का वितरण किया गया एवं आतिशबाजी की गई।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री जितेंद्र राय, पूर्व पार्षद गणेश सोलंकी, अनिल श्रीवास्तव, नीरज शर्मा, गुणोधर गोप,रूपेश सिंह, मनोज मंडल ,रूबिन मुर्मू ,बुधु कर्मकार व अन्य उपस्थित थे।






