धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर आज बिरसानगर जोन में बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा बिरसा पहाड़ी में भगवान बिरसा मुंडा को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।
सवेरे- सवेरे जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला परिषद कविता परमार ने श्रद्धांजलि अर्पित की और बिरसा सेवादल के पदाधिकारी ने भी अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का तांता बिरसा पहाड़ी में लगी हुई है।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजो के गुलामी से आजादी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। बीच में शिक्षा के लिए उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपनाया। बाद में उन्हें महसूस हुआ तो वह फिर अपने धर्म में लौट आए।
उन्हें लोग भगवान इसलिए कहते हैं कि बिरसा मुंडा जिनको आशीर्वाद देते थे, उनका कार्य सफल हो जाता था।
वही कविता परमार ने भी बिरसा मुंडा के त्याग बलिदान की बात बताई, जबकि बिरसा मुंडा सेवा दल समिति के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वह यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। बिरसा मुंडा की जयंती, उनके शहादत और राष्ट्रीय त्योहार के दिन यहां पर समिति द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।






