चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट में दिनेश कुमार और रामदास सोरेन हाजिर हुए

चाईबासा : विधानसभा चुनाव 2019 के समय सोनारी थाना अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर जेएमएम और भाजपा के चुनाव चिन्ह पाए जाने पर तत्कालीन भाजपा जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार और जेएमएम जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन पर मामला दर्ज किया गया था. बाद में 2019 के विधानसभा चुनाव में रामदास सोरेन विधायक बन गए और जमशेदपुर कोर्ट में मामला लंबित था. कुछ दिनों पश्चात केस को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया गया था जिसमें आज प्रथम बार दोनों ने संयुक्त रूप से सशरीर उपस्थिति दर्ज कराई.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई