जमशेदपुर लोकसभा चुनाव में रहे निर्दलीय प्रत्याशी जितेन्द्र सिंह हार के बाद जनता से किये वादे को लेकर आज से संघर्ष यात्रा की शुरुआत किया है, यह यात्रा साकची स्थित बिरसमुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संघर्ष यात्रा की सुरुआत की गई है, जितेंद्र सिंह की ओर से यह संघर्ष यात्रा जमशेदपुर लोकसभा के सभी प्रखंडो में जा कर वंहा जनता की समस्याओं से रूबरू होते हुए, उन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आंदोलन करने की शुरुआत आज से की गई है, जितेंद्र सिंह ने बताया कि चुनाव लड़ने के बाद जीते हुए प्रत्याशी दिल्ली चले जाते हैं, वंही हारे हुए प्रत्याशी अपने घर मे सो जाते है, उन्होंने कहा कि वे जनता से जो वादा किये थे उस मुताबिक वे हार के बावजूद भी जो उनका घोषणा पत्र था उसके मुताबिक काम शुरू कर दिए है, अब वे जिला के सभी प्रखंडो का भरमन कर वंहा की समस्याओं से क्षेत्र के लोगों को आंदोलन के जरिये क्षेत्र की समस्याओं से निजात दिलाने का काम करने का का काम करेंगे।






