नेपाल के गोकरनेश्वर म्युनिसिपालिटी काठमांडू में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखंड के 14 सदस्य टीम ने भाग लिया था। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बालक एवं बालिका शामिल हुए। 1 व 2 जून को आयोजित हुई दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने 2 स्वर्ण 7 रजत सहित कुल 25 पदक जीतने में सफल रहे। प्रथम अंतरराष्ट्रीय शोतोकान कराटे प्रतियोगिता में भारत के अलावा मेजबान नेपाल,बांग्लादेश श्रीलंका, म्यांमार,भूटान सहित अन्य पड़ोसी राज्य के करीब 400 खिलाड़ीयों ने भाग लिया था। शुक्रवार को चक्रधरपुर लौटने पर सेंसाई अंकिता शील के द्वारा सभी खिलाड़ियों को पवन चौक में माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया।
रिपोर्ट: हरि शर्मा, चाईबासा






