केके पाठक के छुट्टी पर जाने का असर! बिहार के स्कूलों में 9 जून से बदलेगा टाइम टेबल

केके पाठक के छुट्टी पर जाने का असर! बिहार के स्कूलों में 9 जून से बदलेगा टाइम टेबल

न्यूज़ टुडे टीम अपडेट =>      बिहार के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. 9 जून से राज्य के सभी स्कूलों में टाइम टेबल बदल दिया जाएगा. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) से राय मांगी है.नए टाइम टेबल के तहत स्कूल सुबह साढ़े 6 बजे से साढ़े 11 बजे तक या फिर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगे. यह बदलाव 9 जून से पूरे जून महीने तक लागू रहेगा. फिलहाल, 8 जून तक हीट वेव के कारण स्कूल बंद हैं.बिहार में बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. शिक्षा विभाग का मानना है कि सुबह जल्दी स्कूल खोलने से बच्चों को गर्मी से राहत मिलेगी.यह बदलाव शिक्षा विभाग के पूर्व प्रधान सचिव केके पाठक के अवकाश पर जाने के बाद हुआ है. शिक्षक नेता आनंद पुष्कर ने एसीएस एस सिद्धार्थ से इस संबंध में बातचीत की थी. सिद्धार्थ ने पुष्कर को भरोसा दिया है कि नए टाइम टेबल पर विचार किया जाएगा.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई