गिरिडीह Giridih : गांडेय विधानसभा उपचुनाव Gandey Assembly by-election में जीत हासिल कर झामुमो प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन (JMM candidate Kalpana Murmu Soren) ने इतिहास रच दिया है. इस विधानसभा क्षेत्र की वह पहली महिला विधायक हो गई हैं, 1977 से लेकर 2019 तक पुरुष प्रत्याशियों का दबदबा समाप्त किया है. ऐसी स्थिति में इस जीत को कई मायने से महत्वपूर्ण माना जा रहा है कल्पना सोरेन की जीत से JMM कार्यकर्ताओं व समर्थकों में खुशी का लहर है.
2019 तक आठ महिला प्रत्याशियों ने आजमाई किस्मत विदित हो कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 1977 से लेकर 2019 तक के विधानसभा चुनावों में पुरुष प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की थी हालांकि इस दौरान 8 महिला प्रत्याशीयों ने अपना भाग्य अजमाया पर उन्हें जीत नहीं मिला वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में झामुमों JMM के टिकट से डॉ सरफराज अहमद चुनाव लड़े और जीत हासिल की इधर प्रदेश में बदलते राजनीतिक परिदृश्य के बीच कार्यकाल पूर्ण होने से पहले ही विधायक पद से इस्तीफा देने के कारण गांडेय विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव की स्थिति पैदा हुई इस उपचुनाव में झामुमों ने बतौर प्रत्याशी कल्पना मुर्मू सोरेन को चुनाव मैदान में उतारा, भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मंत्री दिलीप कुमार वर्मा को प्रत्याशी बनाया.






