Adityapur: पूर्व बीएसएफ जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Adityapur आदित्यपुर : पूर्व बीएसएफ जवान मुकेश कुमार पांडेय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. मुकेश मूल रूप से जमशेदपुर के सिदगोड़ा के बारीडीह में रहता था. लेकिन पारिवारिक विवाद के कारण डेढ़ माह से वह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के दिंदली बस्ती में कुड़मी सेना के अध्यक्ष लालटू महतो के घर में किराये में रहता था. मुकेश सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था. लेकिन वह पूर्व में बीएसएफ का जवान भी था. 109 दिन ड्यूटी से गायब रहने पर अगस्त 2021 में उसे डिसमिस किया गया था. फिलहाल पुलिस ने

रविवार रात को नशे की हालत में आया था घर घटना के संबंध में कुड़मी सेना के नेता लालटू महतो ने बताया कि रविवार को मुकेश नशे की हालत में घर आया. उसे कमरे में सोने के लिए कहा. इसके बाद मुकेश अपने कमरे में सोने के लिए चला गया था. सोमवार की सुबह मुकेश का शव कमरे में लटकता पाया गया. इस संबंध में मुकेश की पत्नी ने बताया कि वह बारीडीह स्थित आवास में थी. सुबह फोन पर जानकारी मिली कि मुकेश ने फांसी लगा ली है. पत्नी ने बताया कि मुकेश नशे का आदी था और अक्सर नशा कर उसे मारता पीटता था. पहले भी आत्महत्या करने की कोशिश की थी बताया जाता है कि मुकेश पारिविरिक विवाद से परेशान था. पति-पत्नी दोनों ने कई बार थाना और एसएसपी कार्यालय में इसकी शिकायत की थी. लेकिन किसी ने सुध नहीं ली. 12 मार्च 2024 को भी मुकेश ने पारिवारिक विवाद में फिनाइल पी लिया था और हाथ का नस भी काट लिया था. इसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई